जांजगीर चाँपा

मारपीट और अपमान से युवक ने की थी आत्महत्या….दुष्प्रेरित करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – आपसी विवाद के बाद मेहमान के साथ ग्रामीण की पिटाई करने वाले आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त घटना से अपमानित होने के बाद ग्रामीण ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद मामले में पुलिस ने घटना में शामिल 8 आरोपियों को सलाखो के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धाराशिव निवासी राजकुमार पटेल 11/7/24 को गांव के चबूतरा के पास बैठा था उसी समय दाऊलाल और उसके घर वालों के साथ विवाद हो गया। जिस पर अजय पटेल,कृष्ण कुमार पटेल,छोटी उर्फ कृष्ण पटेल,परमेश्वरी पटेल,दाऊलाल पटेल,राजकुमार पटेल,रामकुमार पटेल और तुसमा निवासी बती बाई और अन्य लोग लडाई झगडा करने के लिए घर से बाहर निकल गए , और मृतक राजकुमार को हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट किए। यही नहीं उनके द्वारा ग्रामीण को मेहमानों के बीच जमकर बेइज्जत किया। जिसके बाद राजकुमार पटेल ने जहर खा लिया। जिसकी भनक लगते ही परिजनों ने उसे गांव के पीएचसी लेकर गए। जहां उसकी गम्भीर हालत को देकर बिलासपुर रैफर कर दिया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मामले में नवागढ़ पुलिस ने जांच शुरू की और जांच के बाद आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले गांव के ही अजय पटेल,कृष्ण कुमार पटेल,छोटी उर्फ कृष्ण पटेल,परमेश्वरी पटेल,दाऊलाल पटेल,राजकुमार पटेल,रामकुमार पटेल और तुसमा निवासी बती बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ एवं नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,