छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा कार्यालय में चल रही थी अनिल जैन की बैठक, ठीक सामने बच्चे का हो गया अपहरण

अक्सर पकड़े जाने के डर से अपहरणकर्ता ऐसे मौकों पर बच्चे को नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए पुलिस इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कहने को तो चुनाव की वजह से आदर्श आचार संहिता लागू है और पुलिस अपराधियों पर पूरी तरह नकेल कसने का दावा करती है, लेकिन वहीं दूसरी और शहर के बीचोबीच भरी शाम को एक बच्चे का अपहरण हो जाता है और किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगती ।शनिवार शाम करीब 8 बजे कर्बला स्थित भाजपा कार्यालय में प्रभारी अनिल जैन भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे ठीक उसी वक्त सामने कश्यप कॉलोनी में एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली वैगनआर में सवार दो लोग एक बच्चे का अपहरण करने के लिए आधे घंटे से टोह ले रहे थे। इस इलाके में रहने वाले बर्तन व्यवसाई विवेक सराफ का 7 वर्षीय बेटा विराट सराफ घर के सामने खेल रहा था ।बच्चे को अकेला पाकर दो लोग उस पर लपके और अपने वैगनआर कार में बिठाकर पलक झपकते गायब हो गए। घटना की भनक जब तक लगी तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उस दौरान क्या कुछ हुआ इसकी जानकारी सामने लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चली। घटना की सूचना पाते ही यहां लोगों का मजमा लग गया। विराट सराफ केजी टू का छात्र है।

उसके पिता विवेक सराफ का बर्तन दुकान डीपी कॉलेज के सामने स्थित है ।इसके अलावा उनके परिवार द्वारा लक्ष्मी ज्वेलर्स का भी संचालन किया जाता है। बच्चे का अपहरण फिरौती की रकम के लिए किया गया है या इसके पीछे कोई और वजह है इसकी जांच पुलिस कर रही है। मामले में कोतवाली पुलिस सिविल लाइन पुलिस के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है । सीसीटीवी फुटेज में जो तस्वीरें नजर आ रही है वह स्पष्ट नहीं है, जिस वजह से अपहरणकर्ताओं का कुछ सुराग नहीं लग पा रहा है। फिलहाल परिजनों के पास फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं आया है। पुलिस इस बात से परेशान हैं कि मामला सार्वजनिक हो जाने से कहीं अपहरणकर्ता बच्चे को नुकसान ना पहुंचाए क्योंकि अक्सर पकड़े जाने के डर से अपहरणकर्ता ऐसे मौकों पर बच्चे को नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए पुलिस इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...