
रमेश राजपूत

बिलासपुर- प्रेम जाल में फ़ांस युवती का वीडियो वायरल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने युवक को राजनांदगांव से धरदबोचा है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव निवासी आकाश श्रोती ने पहले स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान युवती को फंसाया, फिर उसके साथ शारिरिक संबंध स्थापित किया। जिसका उसने विडीयो भी बना लिया। कुछ समय बाद युवती परिजनों के साथ बिलासपुर आ गई। इसके बाद भी आरोपी युवक राजनांदगांव से बिलासपुर आकर ओयो ऐप के माध्यम से होटल बुक कर युवती को होटल ले जाकर उसके साथ अनाचार करता था। बात यही तक नही रुकी आकाश श्रोती ने नशे के हालात में युवती का अश्लील विडीयो वायरल कर दिया। जिसके बाद युवती ने हिम्मत कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। फिर क्या परिजनों ने युवक के खिलाफ लिखित शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस कार्यवाही करते हुए बलात्कारी युवक आकाश को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर शहर लेकर पहुंची। पुलिस आरोपी दुष्कर्मी के विरुद्ध 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।