अवर्गीकृत

अज्ञात चोरों ने घर के बाहर से उड़ाई बाइक, गली में गाड़ी छोड़ना प्रार्थी को पड़ा महंगा…..शिकायत दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– लॉकडाउन में स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे से शातिर चोर घटना को अंजाम देने से बाज नही आ रहे है। सुने मकानों में चोरी के बाद अब शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार बाइक चोरी हो रही है। जो आम जनता के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। ताजा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ जूना बिलासपुर पचरीघाट के रहने वाले भोजराम कैवर्त ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे वह घर के सामने अपनी बाइक क्रमांक CG 10 Z 2794 सुजुकी जिक्सर को रख सोने चला गया था। जब वह मंगलवार सुबह 7 बजे उठकर किसी काम से जाने घर से निकला तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि मौके से युवक की बाइक गायब थी। इसके बाद प्रार्थी भोजराम कैवर्त ने अपनी बाइक की काफी तलाश की लेकिन उसे उसकी बाइक नही मिल सकी। जिससे मायूस होकर उसने बाइक चोरी की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-...