रायपुर

पति पत्नी के विवाद के बाद पति ने खुद पर लगाई आग, बचाने गई पत्नी भी झुलसी हुई दोनों की मौत….अनाथ हुए तीन मासूम

डेस्क

रायपुर- खमतराई थाना क्षेत्र में रावभाठा में रहने वाले संतोष साहू ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद अपने ऊपर मिट्टीतेल डालकर आग लगा लिया, जिसे बचाने गई पत्नी सावित्रीबाई भी बुरी तरह झुलस गई, जिन्हें डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ पहले पति और फिर बाद में पत्नी की मौत हो गई है। मामले में खमतराई थाने से मिली जानकारी के अनुसार सन्तोष साहू और सावित्री के बीच घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद रावभाठा स्थित घर में संतोष ने केरोसिन डालकर आग लगा ली थी, कल डीकेएस में इलाज के दौरान संतोष साहू की मौत हो गई थी, इलाज के दौरान आज सावित्री साहू की मौत हो गई. दरअसल, संतोष साहू किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सावित्री पर शक भी करता था।

तीन मासूम हुए अनाथ

घरेलू विवाद में पति पत्नी की मौत के बाद पूरा परिवार तबाह हो चुका है, जिसमें 15 से 8 वर्ष के बीच के तीन मासूमो के सिर से माँ बाप का साया उठ गया है, अब तीनो बच्चों के पीछे कोई नही है, जो उनकी परवरिश करे। चंद पलो के आवेश में आकर एक हँसता खेलता परिवार तबाह हो चुका है, जिसके पीछे सामाजिक अस्थिरता और पति पत्नी के संबंधों में आई अविश्वास की स्थिति जिम्मेदार है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु... जमीन विवाद की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हिर्री थाना क्षेत्र में हुई घटना, मामला दर्ज सीपत: एक घंटे में साफ हुआ 25 बकरा-बकरियों का पूरा झुंड, पशुपालक किसान को 1.25 लाख का नुकसान, अज्ञात ... सरकारी शराब दुकानों में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी... फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाए, 2 गिरफ... डंडे से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, तबाह हुआ परिवार बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क की मांग पर सरकार का सकारात्मक संकेत VIDEO: न्यायधानी में फिर अपराधियों का आतंक, घर में घुसकर तलवार से हमला… सरकंडा पुलिस ने गिरोह के 4 आ...