बिलासपुर

चोरो के हौसलें बुलंद व्यापार विहार मुख्य मार्ग पर दुकान में हुई चोरी…ताला तोड़कर दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर- बीती रात एक बार फिर अज्ञात चोरो ने तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने व्यापार विहार स्थित गोवर्धन पान प्लाजा में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरो ने दुकान में रखे करीब 50 हजार के सामानो पर हाथ साफ किया है। घटना की जानकरी देते हुए दुकान संचालक ने बताया कि वह शुक्रवार को जल्दी दुकान बंद कर के घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह 7 बजे दुकान खोलने पहुँचे तो अपने दुकान का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। जब दुकान संचालक ने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि शुक्रवार देर रात कुछ संदिग्ध युवक व्यापार विहार रोड में घूम रहे थे। बहरहाल मामले में तारबाहर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार चोरी की घटनाएं

शहर में रात तो रात दिनदहाड़े चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जबकि निकाय चुनाव के मद्देनजर लोगो की चहल पहल और पुलिस की मुस्तैदी है, बावजूद इसके बेखौफ चोर रोजाना चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। शुक्रवार को ही कंस्ट्रक्शन कालोनी में दिनदहाड़े 5 लाख से अधिक की चोरी रेलकर्मी के घर हुई थी, जिसकी जांच भी तारबाहर पुलिस ही कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त...