रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में 21 जुलाई से लॉक डाउन का निर्णय, जिला कलेक्टर तय करेंगे पूर्ण या आंशिक लॉक डाउन….संक्रमण के चैन को तोड़ने गंभीर हुए सरकार

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – कोरोना के गिरफ्त में फंसते छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राज्य सरकार ने लॉक डाउन पर अपनी मुहर लगा दी है। बीते कुछ दिनों में आए सैकड़ो मरीजो ने भूपेश सरकार को लॉक डाउन के लिए सोचने मजबूर कर दिया है। हालाकि राज्य सरकार ने लॉक डाउन का अंतिम निर्णय जिला कलेक्टर के ऊपर छोड़ा है। शनिवार को हुई मंत्री मंडल की बैठक में कोरोना को लेकर चार प्रमुख बिंदुओं पर निर्णय लिया गया है। जिसमे सबसे अहम यह है, कि प्रदेश में एक साथ लॉक डाउन नही किया जाएगा। लॉक डाउन को लेकर जिला कलेक्टर को निर्णय लेना होगा, कि वास्तविक में जिले में कोरोना की चैन को तोड़ने लॉक डाउन की जरूरत है की नही। अगर परिस्थिति इस प्रकार बनती भी है तो लॉक डाउन के पूर्व आम जनता को तीन से चार दिन पूर्व सूचना देनी होगी। इसके बाद ही जिले में पूर्ण अथवा आंशिक लॉक डाउन किया जा सकेगा। बैठक में लॉक डाउन की अवधि में भी आवश्यक गतिविधि जैसे दूध,सब्जी मंडी के साथ मेडिकल दुकान के संचालन की अनुमति होगी। हालाकि लॉक डाउन 21 जुलाई के बाद से एक हफ्ते तक किया जा सकता है। 

बैठक में इसपर भी लिया गया निर्णय…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आहूत मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना संक्रमण के प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गया है। जिसके तहत प्रदेश में टैस्टिंग की गति को दुगुनी करने पर सहमति बनी,ताकि ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग हो सके और संक्रमण की जानकारी हो सके ताकि उसका अच्छा से इलाज हो सके। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में 100 प्रतिशत टेस्टिंग करने कहा गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ में कोरोना से निपटने बेहतर प्रबंध को लेकर निर्णय लिया गया है। जिसमे स्वास्थ्य विभाग को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने निर्देशित किया है कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में विशेष रुप से रायपुर राजधानी में आवश्यक मेडिकल संसाधनों पर स्वास्थ्य विभाग को आवश्यकता अनुरूप मेन पावर बढ़ाने जैसे डॉक्टर, टेक्निशियन सहित अन्य ए एन एम की नियुक्ति करने पर सहमति बनी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO पचपेड़ी:- सड़क हादसे के बाद खूनी संघर्ष… दशगात्र कार्यक्रम में गए युवकों पर हमला, लाठी-डंडे और... बिल्हा :- सड़क पर पत्थरबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार...रात में वाहनों को निशाना बनाकर मचाते थे दहश... साइबर ठगी के स्लीपर सेल का भंडाफोड़... अंबिकापुर से 3 युवक गिरफ्तार, पचपेड़ी: धान खरीदी के नाम पर किसान से 4 लाख की धोखाधड़ी....व्यापारी ने दिया बंद खाते का चेक, अपराध दर्... गिरवी रखी सोने की चैन हड़पने का आरोप... महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज सड़क हादसे में घायल युवक की मौत... 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा राज, मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार,