छत्तीसगढ़बिलासपुर

भ्रामक खबर पर एफ आई आर के बाद पूर्व एल्डरमैन ने दी सफाई

देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली पोस्ट पर पुलिस प्रशासन को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

सोशल मीडिया ने जैसे सूचनाओं की दुनिया का नया द्वार खोल दिया है। सोशल मीडिया की ताकत से हम सब वाकिफ है। हर तरह की सूचना सोशल मीडिया से होकर हम तक पहुंच रही है। लेकिन कोई फ़िल्टर ना होने से सच्ची -झूठी ,मनगढ़ंत ,कुछ भी सूचनाएं हम तक पहुंच जाती है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया से वह जानकारी लोगों को हासिल हो रही है जो मुख्यधारा की मीडिया कभी नहीं बताती, लेकिन इसी दौरान कुछ साजिशकर्ता अफवाहों का बाजार भी गर्म करते हैं ।
18 सितंबर को कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज की घटना देश भर में चर्चित हुई थी और इसी घटना का कुछ तो असर सत्ता परिवर्तन पर भी हुआ। उस दौरान भी सोशल मीडिया पर कांग्रेस भवन में हुए लाठीचार्ज के वीडियो वायरल हुए थे। एक बार फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा जा रहा है, लेकिन अजीब बात यह है कि इस बार पुराने वीडियो का इस्तेमाल कश्मीर हमले से जोड़कर किया जा रहा है। फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे कई सोशल साइट्स पर इन वीडियो को देखा जा सकता है। इसमें यह बताया जा रहा है कि कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के बाद कांग्रेसी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे ,जिसके बाद पुलिस ने उनकी जमकर पिटाई की। जबकि यह सच्चाई नहीं है।पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का विरोध करने पर, उनके घर कचरा डालने की वजह से पुलिस ने कांग्रेसियों पर यह कार्रवाई की थी। जिसकी जांच चल रही है, लेकिन इसी दौरान कांग्रेसियों पर इस वीडियो के जरिए यह आरोप लगाने से कि वे प्रों पाकिस्तानी है, कांग्रेसी नेता भड़क गए और सोमवार को इसी मुद्दे पर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने सिविल लाइन थाने में ऐसे तत्वों पर एफ आई आर दर्ज करा दी। जाहिर है उनका निशाना भाजपा नेताओं पर है। उनका मानना है कि भाजपा नेताओं के इशारे पर ही सोशल साइट्स पर इस तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं जिसके जवाब में मंगलवार को भाजपा नेता और

पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने अपनी सफाई पेश की उन्होंने कहा कि
राजनीतिक दल बिलासपुर कांग्रेस पार्टी के नाम से गलत भ्रामक प्रचार फेसबुक में नफरत की आग को भड़काने हेतु जो भी व्यक्ति गलत टिप्पणी चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल या संस्था के हो नहीं करना चाहिए यह अशोभनीय कृत्य है राजनीति को इतना गंदा करने वाले ऐसी टिप्पणी को फेसबुक में वायरल करने वाले जो भी व्यक्ति हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए सबसे पहले हम हिंदुस्तानी हैं देश सबसे बड़ा है उस की एकता अखंडता को कोई खंडित करने का प्रयास ना करने पाए बिलासपुर के कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता नेता कभी भी इस प्रकार के देश विरोधी नारे नहीं लगा सकते सबको अपने देश से प्रेम है चाहे वह बिलासपुर कांग्रेस के भाई या अन्य दल के कार्यकर्ता है हम सब सबसे पहले भारतीय हैं हिंदुस्तानी है राजनीतिक दल के अपने-अपने राजनीतिक विचार अलग-अलग हो सकते हैं वर्तमान परिस्थिति में एक और जब देश में माहौल देश हित एकता को कायम रखने का है और ऐसे वक्त में देश हित की बात है हम सभी एक हैं और सदैव देश हित में एक रहेंगे ऐसी अभद्र टिप्पणी के पीछे कहीं ना कहीं माहौल बिगाड़ने की गंदी साजिश और सोच रखने वाले व्यक्ति को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सख्त कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली पोस्ट पर पुलिस प्रशासन को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...