जांजगीर चाँपा

चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ आरोपी गिरफ़्तार…रेकी कर दिया था घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना शिवरीनारायण और साइबर सेल जांजगीर ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी और एक नाबालिग को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली, पल्सर मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर इंजन को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी लोकनाथ मानिकपुरी निवासी शारदा भाटा थाना सरसीवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका सुल्तानिया ट्रैक्टर शोरूम शिवरीनारायण के सबरी चौक में स्थित है, जहां से दिनांक 21-22 मई की रात अज्ञात चोरों ने लाल रंग की ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर ली। थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 200/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में साइबर टीम और थाना शिवरीनारायण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दुर्गा प्रसाद लहरे निवासी चंदनिया थाना बलौदा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रॉली को अपने ट्रैक्टर इंजन से जोड़कर ले जाया था। आरोपी की निशानदेही पर लगभग 7.7 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया और नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में साइबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी भास्कर शर्मा सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,