बिलासपुर

जरूरतमंदों की कर रहे हर संभव मदद, टीम जज़्बा के जज्बे को सलाम…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- जिले के अलावा किसी भी स्थान से ब्लड की जरूरत सामने आने पर एकमात्र जज़्बा वेलफेयर सोसायटी ही सामने आकर हर मुमकिन कोशिश कर ब्लड उपलब्ध करा रही है, जिनके टीम मेंबर लगातार कठिनाइयों का सामना कर यह कार्य कर रहे है।

आज भी दर्रीघाट की एक महिला मरीज़ को यूनिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया उसके परिजनों द्वारा, उस महिला का ब्लड ग्रुप बेहद दुर्लभ होने की वजह से उसके परिवार वालो को जज़्बा से संपर्क करने कहा गया , आपको बता दें कि करीब 17 अलग अलग जगहों से इसी मरीज़ को ब्लड दिलवाने के लिए सभी ने कॉल किया, क्योकि विषम से विषम परिस्थितियों में भी लोगो को ब्लड उपलब्ध करा पाना जज़्बा टीम के लिए ही मुमकिन है, इसी वजह से शहर के विभिन्न लोगों ने सिर्फ और सिर्फ जज़्बा को ही कॉल किया

जज़्बा ने भी उस उम्मीद को टूटने नहीं दिया

केवल थोड़े से ही समय में टीम ने 4 में से 3 यूनिट्स ब्लड की व्यवस्था की गई जिसके बाद अब चिकित्सकों द्वारा उस महिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया जा सकेगा। इस विकट परिस्थितियों में ब्लड डोनेट कर मदद करने वाले छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता फ़ैज़ काज़ी , नेहरू नगर निवासी उत्कर्ष दुबे , पाली से भाजयुमो के विशाल मोटवानी ने एक बड़ी मिशाल पेश की है। इसके अलावा 3 अन्य मरीज़ जो अन्य शहरों से यहां आए हैं इलाज कराने उन सभी को आज ही करीब 6 यूनिट ब्लड उपलब्ध करा उनके प्राणों की रक्षा की गई।

जज़्बा के संयोजक संजय मतलानी और उनकी सारी टीम निस्वार्थ सुबह से देर रात तक लगातार मरीज़ों की मदद करने जुटे हुए हैं। सभी रक्तदाताओं को इस कोरोना संकट के समय जज़्बा द्वारा एक एक सुरक्षा किट प्रदान की जा रही है जिसमे फेस मास्क , हैंड सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स शामिल है, यह किट मुंगेली नाका स्थित श्री शिवम मेडिकल स्टोर के माध्यम प्रोत्साहन के रूप में उपलब्ध कराई जा रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म...