बिलासपुर

घर बनाकर देने का सौदा कर 19 लाख 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी… फरार आरोपी को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – घर बना कर देने का झांसा देकर प्रार्थी के साथ 19 लाख 80 हजार की ठगी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी प्रार्थी सूरज कुमार घोष कि पूर्व में मुलाकात 2019 में जोरापारा निवासी अतुल परिहार से हुई थी जोकि पेशे से जमीन दलाल था। जिसने प्रार्थी को जमीन के साथ-साथ थ्री बीएचके घर बनाकर देने की बात कहते हुए 28 लाख रुपए में सौदा तय किया। जिसके बाद प्रार्थी ने आरोपी को बैंक से लोन लेकर 19 लाख 80 हजार दे दिया। जिसके बाद अपनी चाची संतोषी परिहार पति कन्हैया परिहार निवासी अरविंद नगर बंधवापारा के नाम पर दर्ज भूमि जो 760 वर्गफिट है, को प्रार्थी एवं उसकी मां के नाम पर पंजीयन कराया। जहा कुछ दिनों बाद घर बनाने की बात से मुकर गया वही प्रार्थी को अपने द्वारा घर बनाकर नहीं देने की बात कहते हुए शहर से फरार हो गया। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने 30/9/2022 को दर्ज कराया था जिस पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी इसी बीच सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जांजगीर में छुपा हुआ है जहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...