बिलासपुर

बिलासपुर कोविड19 हॉस्पिटल से 6 मरीज हुए डिस्चार्ज, 18 नए मरीज दाखिल….और नए डिटेक्ट 7 मरीजों को भी भर्ती करने की तैयारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– जिला कोविड 19 हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव मरीजो में से 6 मरीज स्वस्थ हो चुके है। जिनका डिस्चार्ज शुक्रवार को देर शाम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कोरोना संक्रमण से इलाज के बाद स्वस्थ हुए मरीजो में मस्तूरी के दो, तखतपुर के तीन सहित एक मरीज बिलासपुर कश्यप कॉलोनी का रहने वाला है। इनमें दो महिला और चार पुरुष शामिल है। 

जिनका इलाज विगत कई दिनों से जिला कोविड 19 हॉस्पिटल में चल रहा था। इस बीच हाई डाइट सहित एम्स के डॉक्टरों के दिशा निर्देशों के माध्यम से मरीजो का इलाज किया जा रहा था। जहाँ एक दर्जन मरीजो का आरटी पीसीआर की जांच सैम्पल लेकर भेजा गया था। जिसमे से तीन मरीजो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ अब जिला कोविड 19 हॉस्पिटल में 73 मरीजो का इलाज अब भी जारी है।

जबकि 24 मरीज अब तक यहाँ से इलाज के बाद ठीक हो चुके है। वही शुक्रवार दिन तक कुल 18 नए मरीजों को एडमिट किया गया है, जिसमें देर शाम फिर 7 मरीजों को भर्ती करने की तैयारी की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...