बिलासपुर

रतनपुर पुलिस पर फिर लगे आरोप…दुकानदार से गाली गलौच और मारपीट, पीड़ित सहित नगरवासियों ने एसपी से की शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस की जबरिया कार्रवाई को लेकर एकबार फिर रतनपुर में हंगामा खड़ा हो गया है, जहाँ से मंगलवार को बड़ी संख्या में नगरवासी मुख्यालय पहुँचे थे, जिन्होंने एसपी ऑफिस पहुँचकर मामले की शिकायत एसपी संतोष कुमार से की है, जहाँ पीड़ित दुकानदार बहादुर साहू ने बताया कि 27 जनवरी की रात 10:30 से 11 बजे के बीच रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी उनके भीम चौक स्थित पान दुकान के पास पहुँची और उसमें से निकलकर आये पुलिस आरक्षक ने झूठा आरोप लगाकर गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई जहाँ झूठे आरोप में कार्रवाई कर दी गई। मामले में पीड़ित ने दूसरे दिन सुबह लोगों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और फिर सभी ने इस जबरिया पुलिस कार्रवाई को लेकर अपना विरोध जताते हुए, आज पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की।

जहाँ आक्रोशित नगरवासियों ने उक्त मामले में दोषी सभी पुलिस कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ ही उन्हें वहां से हटाने की मांग की है, जिन्होंने उक्त घटना के सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी बताया है कि किस तरह पुलिस कर्मी वहां पहुँचे और गाली गलौच करते हुए मारपीट करते हुए उसे दुकान से घसीटकर बाहर ले गए। दुकान संचालक से हुई इस घटना के पहले भी कई बार धमकी देने और झूठी कार्रवाई कर अंदर करने की बात कही जा चुकी है, जिससे दुकानदार परेशान है। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है, जिसमें नगरवासियों के साथ ही साहू समाज भी दुकानदार के समर्थन में आ चुके है, जिन्होंने उचित कार्रवाई न होने पर और भी उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...