मस्तूरी

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत, बिस्तर पर पड़ी मिली लाश…जहर सेवन की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी- थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम नेवारी में रविवार की सुबह एक महिला की लाश उसी के कमरे में बिस्तर में पड़ी हुई मिली है। महिला के पति ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी है, जिसनें मुँह से झाग निकलने की जानकारी दी है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नेवारी के राजेन्द्र कुर्रे उम्र 36 वर्ष ने मल्हार चौकी पहुँचकर सूचना दी कि उसकी पत्नी उषा बाई कुर्रे उम्र 33 वर्ष की लाश सुबह उसके कमरे के बिस्तर में मिली है,

मृतिका के पति ने बताया कि वह 14 दिनों से क्वारंटाइन में था जहाँ से वह 29 मई को लौटा था, यही वजह थी कि वह अलग कमरे में रहता था और खाना पीना करता था, बीती रात भी सभी खाना खाकर सो गए, लेकिन आज सुबह उन्होंने उषा बाई की लाश उसके कमरे में बिस्तर के ऊपर देखी फिर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना पाकर शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है, फ़िलहाल महिला की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच से स्पष्ट हो पायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,