बिल्हा

दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित मोटरसाइकिल खंबे से टकराई, चालक की मौके पर मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा थाना अंतर्गत ग्राम देवकिरारी में गुरुवार – शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ग्राम देवकिरारी जोगी डबरी एवं गोठान के मध्य सड़क की है, जहां मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर संकेत वाले खम्बे से टकरा गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोतीदास मानिकपुरी निवासी ग्राम देवकिरारी ने थाना बिल्हा में सूचना दी कि दिनांक 23 जनवरी 2026 की रात करीब 1:30 बजे डायल 112 की टीम उनके घर पहुंची और एक सड़क दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वे पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे, जहां सड़क किनारे उनका नाती नरसिंह दास मानिकपुरी उर्फ कालिया मृत अवस्था में पड़ा मिला। कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BJ 0915 क्षतिग्रस्त हालत में पाई गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि नरसिंह दास स्वयं मोटरसाइकिल चला रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित संकेत वाले खंभे से टकरा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद डायल 108 एंबुलेंस से शव को बिल्हा अस्पताल लाया गया। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...