रायपुर

रायपुर: नालंदा परिसर फेज 2 में पढ़ने वाले युवा गढ़ेंगे सफलता का नया इतिहास… 21 करोड़ से अधिक की लागत के अत्याधुनिक नालंदा परिसर का हुआ भूमिपूजन

रमेश राजपूत

रायपुर – बसंत पंचमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रायपुर में नालंदा परिसर फेज–2 का विधिवत भूमिपूजन किया। यह नया परिसर एनआईटी के सामने जीई रोड के किनारे लगभग 21 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। 1017 सीटों की क्षमता वाले इस अत्याधुनिक परिसर से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया।

उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर फेज–2 में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों पर माता सरस्वती की विशेष कृपा होगी। यह परिसर युवाओं के ज्ञान, अनुशासन और सफलता का केंद्र बनेगा। श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत है और उन्हें उच्च गुणवत्ता की शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान नालंदा परिसर की तरह यह नया परिसर भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का नया इतिहास रचेगा। इस अवसर पर उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को चेक भी वितरित किए। वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राजधानी को यह एक बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्थानीय विधायक राजेश मूणत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रायपुर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने नालंदा परिसर फेज–2 के निर्माण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र शिक्षा के हब के रूप में विकसित होगा और युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने कहा कि यह स्थान शहर का हृदय स्थल है, जहां चारों ओर प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान स्थित हैं। ऐसे में नया नालंदा परिसर विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने जानकारी दी कि नालंदा परिसर फेज–2 में 90 सीटों वाला व्याख्यान कक्ष, 24 घंटे का को–वर्किंग स्पेस, 950 से अधिक दोपहिया और 75 से अधिक चारपहिया वाहनों की पार्किंग, कैफेटेरिया, जिम, स्पोर्ट्स जोन, बच्चों का खेल क्षेत्र और इंडोर गेम्स जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की कड़ी निगरानी में तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विभिन्न विकास बोर्डों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,