रायगढ़

खेत में करंट लगाने से किसान की हुई थी मौत…. गैर इरादतन हत्या के मामले में चार फरार आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हार में खेत में करंटयुक्त तार लगाने से किसान की हुई मौत के मामले में लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शेष चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। घटना 12 अक्टूबर 2025 की है, जब ग्राम खम्हार निवासी किसान लालकुमार साहू 37 वर्ष की खेत में करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। लालकुमार अपने खेत मुड़बहला में धान की फसल की रखवाली के लिए रात करीब 8 बजे जंगली सुअरों को भगाने गया था। इसी दौरान खेत में अवैध रूप से जंगली सुअर फसाने के लिए लगाए गए करंटयुक्त जीआई तार की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना लैलूंगा में मर्ग क्रमांक 137/2025 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 281/2025 धारा 105 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

गवाहों के कथन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जोसेफ मिंज एवं सोनू एक्का को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, साथ ही प्रकरण में धारा 61(2) बीएनएस जोड़ी गई। घटना के बाद से फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। निरंतर प्रयासों के बाद 22 जनवरी 2026 को शेष चार आरोपीसत्यप्रकाश एक्का, जशवंत मिंज, शशीलाल एक्का एवं करन चौहान को ग्राम खम्हार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। लैलूंगा पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी