रतनपुर

रतनपुर में सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक..नारी शक्ति के सम्मान का संदेश,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश के तत्वावधान में 25 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से मां महामाया मंदिर प्रांगण, रतनपुर (जिला बिलासपुर) में एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक नारी शक्ति के सम्मान एवं जागरण की भावना को समर्पित होगी, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से महिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज की मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल होंगी।

बैठक में समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकार, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर उन्हें समाज और संगठन में सशक्त एवं निर्णायक भूमिका दिलाना है। इस अवसर पर यह संदेश दिया जाएगा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब उसकी नारी शक्ति शिक्षित, संगठित और सम्मानित हो। इस प्रदेश स्तरीय बैठक की एक बड़ी उपलब्धि यह होगी कि मंच से ही सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महिला कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

इससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव एवं महामंत्री गीता यादव ने समाज की समस्त महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की एकजुटता ही नारी शक्ति की सबसे बड़ी ताकत है। इस आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रतनपुर की पावन भूमि पर आयोजित यह कार्यक्रम नारी जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,