बिलासपुर

खबर का असर: स्थानांतरण आदेश की अवहेलना पर शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई…विकास तिवारी सहायक ग्रेड-02 सस्पेंड,

उदय सिंह

बिलासपुर – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर द्वारा स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं करने एवं लंबे समय तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश 23 जनवरी 2026 को जारी किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय कलेक्टर बिलासपुर तथा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार विकास तिवारी का प्रशासनिक स्थानांतरण कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी (सोन), विकासखंड मस्तुरी में किया गया था। इसके तहत 1 जुलाई 2025 को उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आज दिनांक तक स्थानांतरित संस्था में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। मामले में वरिष्ठ सचिवों की समिति के समक्ष विकास तिवारी द्वारा स्थानांतरण निरस्त करने हेतु अभ्यावेदन प्रस्तुत किया गया था।

समिति ने उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 21 जुलाई 2025 के परिपालन में प्रकरण का परीक्षण कर यह पाया कि स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। अतः समिति ने अभ्यावेदन को अमान्य करने की अनुशंसा की। इसके बावजूद संबंधित कर्मचारी द्वारा आदेशों की अवहेलना करते हुए कार्यभार ग्रहण न करना एवं लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के विपरीत गंभीर कदाचार माना गया है। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अनाधिकृत अनुपस्थिति पर प्रभावी कार्रवाई का प्रावधान है। इन तथ्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत विकास तिवारी को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी कार्यालय नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,