बिलासपुर

फर्जी पुलिस वाले चढ़े असली पुलिस कर्मियों के हत्थे, ग्रामीणों को डरा धमकाकर कर रहे थे वसूली…. ग्रामीणों की सूचना पर सीपत पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत/ जुगनू तंबोली

बिलासपुर– सीपत थाना क्षेत्र के गाँवो में एक महिला और पुरूष असली पुलिस अधिकारी बनकर दुकानदारों और ग्रामीणों को डरा धमकाकर अवैध रूप से पैसों की वसूली कर रहे थे, यहाँ तक कि कई दुकानदारों से जबरिया पेट्रोल और महुआ की जब्ती भी की गई थी। ग्रामीणों को इन नकली पुलिस अधिकारियों पर आशंका हुई और असली पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद सीपत थाना प्रभारी मान सिंह राठिया के निर्देश पर दोनों आरोपियों को भागने से पहले घेराबंदी कर धर दबोचा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी आशीष पांडेय पिता अशोक पांडेय 29 वर्ष निवासी पानी टंकी चिंगराजपारा और नूपुर शर्मा पति नरेंद्र शर्मा 23 वर्ष निवासी 1/28 राधिका विहार सरकंडा दोनों अपने आप को पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी बता क्षेत्र के ग्राम कर्मा, मंजूरपहरी, बसहा, रामपुर सहित अन्य स्थानों पर दुकानदारों और ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क नही लगाने और अवैध रूप से सामान बेचने के मामले में पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर अवैध रूप से पैसों की वसूली की जा रही थी, मामले में जैसे ही ग्रामीणों ने इन नकली पुलिस अधिकारियों की सूचना सीपत पुलिस को दी तत्काल घेराबंदी कर उन्हें भागने से पहले धर दबोचा गया, जहाँ पुलिस ने आरोपी आशीष पांडेय से 4850 रुपए नगद और नूपुर शर्मा से 3510 रुपए नगद को जब्त किया गया है,

साथ ही दुकानदारों से जब्त किये गए महुआ और पेट्रोल को भी बरामद किया गया है। मामले में सीपत पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 10 ए यू 1636 को जब्त किया गया है,

जिसे आरोपी किराए पर लेकर आये थे। सीपत पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420,34 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में ले लिया है।

कई मामले आ चुके सामने…

इस मामले के अलावा रतनपुर, सीपत क्षेत्र से कई और मामले सामने आ चुके है, जहाँ असली पुलिस बनकर आरोपी खुलेआम अवैध वसूली कर रहे थे। जहाँ भी ग्रामीणों की जागरूकता की वजह से ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े थे। फ़िलहाल पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों को संज्ञान में लेकर गाँवो में जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, जहाँ ग्रामीणों को पुलिसिया कार्रवाई का भय दिखाकर कोई भी उन्हें न ठग सके।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...