बिलासपुर

ट्रक की ठोकर से युवक की मौत, अब तक नही हो पाई है मृतक की शिनाख्त, शव मरच्यूरी में रख पुलिस तलाश रही परिजनों को….ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर– सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड में बीती रात एक अनियंत्रित ट्रक ने मोपेड सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे सुपर एक्सेल मोपेड सवार अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात 8:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है ट्रक क्रमांक सीजी 16 ए 4755 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोपेड क्रमांक सीजी 10 ईएल 5960 सवार युवक को ठोकर मार दिया जिससे युवक मोपेड सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है, वही उसके पास से कोई दस्तावेज भी नही मिले है, जिसकी वजह से युवक की शिनाख्त अब तक नही हुई है और शव अब तक मरच्यूरी में ही है, वही ट्रक जप्त कर पुलिस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,