सीपत

परचम कुशाई के साथ शुरू हुआ लुतरा शरीफ में बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का 67वां सालाना उर्स,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सूफी संत हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह के 67वें सालाना उर्स का आगाज़ गुरुवार को परचम कुशाई के साथ हुआ। सुबह 11 बजे दरगाह लूतरा शरीफ में इंतेजामिया कमेटी, खादिम, मुस्लिम जमात, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों जायरीनों की मौजूदगी में झंडा फहराया गया। इस दौरान नागपुर की जमील मैकस मटका पार्टी ने बाबा इंसान अली शाह के नाम पर कलाम पेश कर माहौल को सूफियाना बना दिया।

परचम कुशाई के जुलूस में मलंग और कलंदरों की टोली ने अपने पारंपरिक करतबों से लोगों को हैरत में डाल दिया। साथ ही आतिशबाज़ी और रंग-बिरंगे कागज़ों की बारिश ने दरगाह परिसर को रोशन कर दिया।उर्स के पहले दिन दोपहर 3 बजे संदल चादर दरगाह से निकाला गया। संदल जुलूस मटका पार्टी के साज-संगीत के साथ मुख्य मार्गों से होते हुए दादी अम्मा की दरगाह पहुंचा, जहां चादर पेश कर अमन-ओ-शांति की दुआ मांगी गई।

जायरीनों की भारी भीड़ को देखते हुए इंतेजामिया कमेटी ने विशेष लंगर का इंतज़ाम किया है। 24 घंटे जारी इस लंगर में चाय-नाश्ता, शाकाहारी प्रसाद और बुज़ुर्गों व शुगर के मरीज़ों के लिए नांद रोटी की अलग व्यवस्था की गई है।रात 9 बजे ऑल इंडिया नातिया तरही मुशायरा का आयोजन हुआ, जिसमें देशभर के मशहूर उर्दू शायर मोहम्मद अली फ़ैज़ी, नदीम रज़ा फ़ैज़ी, गुलाम नूरे मुस्सम और ज़ैनुल आबेदीन ने अपनी नातिया शायरी से देर रात तक महफ़िल सजाई। मुशायरे का संचालन शायर कफ़ील अम्बर अशरफ़ी ने किया।

उर्स की तैयारियों और व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल और तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उर्स के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को दोपहर 3 बजे खम्हरिया मस्जिद स्थित नानी अम्मा की दरगाह से राज बैंड पार्टी की अगुवाई में शाही संदल चादर निकलेगी, जो मुख्य मार्गों से होती हुई बाबा इंसान अली शाह की दरगाह पहुंचेगी। वहीं रात 9 बजे मुस्लिम समाज के धर्मगुरु सैय्यद अमीनुल कादरी साहब की तकरीर (प्रवचन) होगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार