रतनपुर

ड्राइवर के घर हुई संदेहास्पद चोरी के मामले का खुलासा, चोरी गए सामान को पुलिस ने किया बरामद….संदेही ही निकला आरोपी

जुगनू तंबोली

रतनपुर– थाना क्षेत्र के करैहापारा निवासी पेशे से ड्राइवर हीरेन्द्र कश्यप के घर 13 जून की रात संदेहास्पद तरीके से अलमारी में रखे गहने और नगदी की चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई थी, मामले प्रार्थी ने साथ ड्राइवर पर ही संदेह जताया था, जिसमें पुलिस ने भी जांच की शुरुआत उसी से की उसके घर के पास ही साथी ड्राइवर दीपक रावत और उसकी पत्नी भी रहते है जो घटना की रात उनके ही घर मे थे, जिसमें दूसरे दिन जब प्रार्थी की पत्नी अलमारी को देखा था तो उसमें चांदी का बाजुबंद, हाथ कर्धन, पैर का बिछिया, बच्चे का कर्धन, पायल, चाबी छल्ला, चुडा लाकेट व नगद 2400 रू कुल जुमला 10000 रू नहीं था।

पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जब संदेही से पूछताछ की तो उसने घटना को अंजाम देना कबूल किया जिसके घर से पुलिस ने चोरी गए सामान और नगदी 590 रुपए को बरामद किया है, साथ ही आरोपी दीपक रावत को न्यायिक हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा