मस्तूरी

टोनही प्रताड़ना :- महिला पर टोनही होने का आरोप लगाकर घर में घुसकर की गई मारपीट… पीड़ित परिवार के कई घायल, मस्तूरी क्षेत्र के खैरा का मामला

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर ग्राम खैरा में बीते 17 सितंबर की शाम पड़ोस में रहने वाले लोगों ने अपने पड़ोसी महिला पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए गाली गलौच करते हुए घर घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खैरा निवासी प्रार्थिया ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी मुन्ना साहू, संतोष साहू, जलेश्वरी साहू, पलेश साहू और अन्य ने 17 सितंबर को शाम 7 बजे के लगभग उनके घर मे घुसकर मारपीट करते हुए गाली गलौच और टोनही होने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। कुल्हाड़ी, डंडे लेकर घर मे घुसे आरोपियों ने प्रार्थिया के साथ उसके पति और पुत्र के साथ मारपीट की है जिससे उनके पूरे शरीर पर चोंटे आई है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मस्तूरी पुलिस ने मुन्ना साहू , संतोष साहू , जलेश्वरी साहू , पलेश साहू के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC, 5-LCG के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...