छत्तीसगढ़रतनपुर

रश्मि ने किया रतनपुर मेले का उद्घाटन, जाकिर के देशभक्ति गीतों ने जीता दिल

विधिवत रूप से यह मेला 7 दिनों के लिए आयोजित होता है लेकिन उसके पश्चात भी करीब पखवाड़े भर तक मेले की रौनक कायम रहती है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

धार्मिक नगरी रतनपुर में प्रसिद्ध माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेले का उद्घाटन मंगलवार शाम को तखतपुर की विधायक रश्मि सिंह ने फीता काटकर किया। भारतीय परंपराओं में मेले की विशेष पहचान रही है, मेले सिर्फ मनोरंजन के साधन भर नहीं है बल्कि लोगों को वर्षभर मेले की प्रतीक्षा हुआ करती थी क्योंकि मेले में ही उन्हें कुछ विशेष सामग्रियां प्राप्त होती थी, इसीलिए मेले के दौरान जमकर खरीदी बिक्री हुआ करती थी। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में मेले को लेकर खासा उत्साह दिख जाता है। सदियों से माघी पूर्णिमा पर रतनपुर के प्रसिद्ध आठा बिसा तालाब तट पर यह मेला भरता है। इस बार भी इस सात दिवसीय मेले का आगाज हो चुका है। शासकीय विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी तथा रोजगार उन्मुखी योजनाओं को प्रदर्शित करते विभागीय स्टॉल लगाए गए हैं ,इनके अलावा मिठाई, खिलौने, कपड़े, श्रृंगार सामग्री आदि के करीब 400 स्टॉल यहां लगे हैं। उद्घाटन समारोह में भी पुलवामा घटना का साया छाया रहा।

सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सारे फूल मालाएं उन्हीं के नाम समर्पित किए गए ,वहीं पहले दिन मनोरंजन के कार्यक्रम यहां नहीं आयोजित हुए । पहले दिन शाम को यहां अंचल के प्रसिद्ध गायक जाकिर हुसैन ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे यहां देशभक्ति का जज्बा हिलोरे लेने लगा। बतौर मुख्य अतिथि पहुंची विधायक रश्मि सिंह ने भी यहां अलग-अलग विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया ।

यहां पशुपालन विभाग ,श्रम विभाग ,मछली पालन जैसे विभागों के स्टॉल आकर्षण के केंद्र है । मेले में पहुंची विधायक रश्मि सिंह ने बताया कि आगामी बजट में मेले के लिए अनुदान राशि 10 लाख से बरा बढ़ाकर 20 लाख की जाएगी, ताकि मेला और भव्य स्वरूप में आयोजित हो, क्योंकि रतनपुरा का यह माघी मेला सिर्फ दैनिक उपभोग की जरूरतों को ही पूरा नहीं करता बल्कि यह सामाजिक मेल मिलाप और मनोरंजन का भी बड़ा साधन है। यहां तरह तरह के मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध है। मेले में कई तरह के झूले आकर्षण की वजह है। जिनमें हवाई झूला ,कोलंबस झूला और मौत के कुऐ का आनंद लेने लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मेले में तरह तरह की मिठाई की दुकानें भी सजी हुई है, लेकिन लोग उखरा जरूर खरीदते देखे जा रहे हैं ।विधिवत रूप से यह मेला 7 दिनों के लिए आयोजित होता है लेकिन उसके पश्चात भी करीब पखवाड़े भर तक मेले की रौनक कायम रहती है ।उद्घाटन के साथ ही यहां रोजाना सैकड़ों लोग मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...