मस्तूरी

ट्रक से चावल चोरी करने से रोका तो हेल्पर की पिटाई, चारो आरोपी गिरफ्तार…..बेखौफ दे रहे थे घटना को अंजाम

उदय सिंह

मस्तूरी- घटना बीती रात जयरामनगर एफसीआई गोदाम के पास ही है, जहाँ ट्रक क्रमांक सीजी 10 ए एन 4200 का चालक धनन्जय पात्रे चावल से भरे ट्रक को हेल्पर राजेश कुमार केवट को सौंपकर घर खाना खाने चला गया था, इस दौरान ट्रक में ही हेल्पर खाना बना रहा था, तभी उसे अहसास हुआ ही कोई ट्रक के पीछे है वह नीचे उतर कर देखा तो 4 लोग ट्रक से चावल की चोरी कर रहे थे, उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके द्वारा हेल्पर को पकड़कर जमकर मारपीट की गई, तब चिल्लाने की आवाज आने पर अन्य ट्रक चालक मौके पर पहुँचे जिन्होंने चार आरोपियों में से एक को पकड़ लिया बाकी तीन भागने में कामयाब रहे।

घटना की सूचना उसने चालक को दी जिसने डायल 112 की टीम को मदद के लिए भेजा, जहाँ उन्होंने पकड़े गए आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में मस्तूरी पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर चारो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई थी, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए अकलतरा और जयरामनगर से फरार तीनों आरोपियों को धर दबोचा, मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से तीन नाबालिग है वहीं एक मुख्य आरोपी पतराम केवट निवासी मंडीपारा भनेसर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...