रतनपुर

करंट लगने से 8 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, अर्थिंग के लिए लगे तार में प्रवाहित हो रही थी बिजली….पुलिस जुटी जांच में

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बिजली की समुचित व्यवस्था नही हो सकी है। जिसका खामियाजा बरसात के मौसम में लोगो को भुगतना पड़ता है। बुधवार को भी बिजली के अस्थाई प्रबंध ने एक मासूम की जान ले ली। यह पूरी घटना रतनपुर के भीम चौक की बताई जा रही है। जहाँ रहने वाले भूपेंद्र जायसवाल के 8 वर्षीय पुत्र ने घर मे लो वोल्टेज को ठीक करने लगाए गए अर्थिंग के तार को छू लिया। इस दौरान बिजली तार में दौड़ रही थी। जिसके झटके से बच्चा इस कदर झुलसा की वह मौके पर ही बेहोश हो गया। इधर परिजनों को घटना की भनक लगते ही वह बच्चे को तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे। जहाँ उपस्थित डॉक्टरो ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसे सुन बाप भूपेंद्र के पैरों तले जमीन खिसक गई हो। पर पछताने के अलावा उसके पास कोई विकल्प ही नही बचा था। ग्रामीण क्षेत्रों में करेंट लगने से मौत होने का यह पहला मामला नही है। हर वर्ष मवेशी के साथ कई लोग इसी तरह अपनी जान गवा रहे है। इन्हें बिजली विभाग की लापरवाही कहे या फिर बिजली उपभोक्ताओं की उदासीनता दोनों ही सूरत में नुकसान आम जनता की होती है। जिसको लेकर समय रहते सजग होने की जरूरत समझी जा रही है। बहरहाल मामले में रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर