बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- जिले में फिर मिले 4 संक्रमित मरीज, पूर्व पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से हुए संक्रमित….देवरीडीह, नेहरूनगर और सकरी से हुई पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना मरीजो के मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। इसी कड़ी में रविवार को चार नए पॉजिटिव मरीज जिले से मिले है। जिसमे तीन मेल और एक फीमेल शामिल है। जिन्हें बिलासपुर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करने की तैयारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट परिसर में कार्यरत्त तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिनकी उम्र 42,44 और 47 वर्ष है। जो सकरी ,नेहरूनगर, देवरीडीह में रहते है। बताया जा रहा है, इनमें एक पीएसओ, एक सफाईकर्मी और एक गार्ड जो कि पूर्व में हाईकोर्ट परिसर के ऑफिस में पॉजिटिव आए मरीजो के संपर्क में थे। जिनकी संदेह के आधार पर आरटीपीसीआर सैम्पलिंग ली गई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा बिल्हा ब्लॉक के अंतर्गत तिफरा के आशीर्वाद वैली में रहने वाली 38 वर्षीय महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो पूर्व में संक्रमित अपने 41 वर्षीय पति के संपर्क में आकर संक्रमित हुए है।

बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी के ओझा परिवार के संक्रमित ठेकेदार के भाई जो कि ओप्पो मोबाइल कंपनी में काम करता था। वह भी अपने ही भाई के संपर्क में आकर कोरोना संक्रमित हुआ था। जिसकी रिपोर्ट 16 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। मालूम हो इससे पहले रविवार को 38 वर्षीय पॉजिटिव महिला का एक बच्चा पहले ही पॉजिटिव आ चुका है। इस बीच राहत की बात यह है। कि रायपुर कोविड हॉस्पिटल से 4 और बिलासपुर कोविड हॉस्पिटल से 6 मरीजो का इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब इन मरीजो को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 441 तक पहुँच चूंकि है। जिनमे से 271 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है। जबकि अब भी 171 एक्टिव मरीज जिले में है जिनका इलाज बिलासपुर और रायपुर कोविड हॉस्पिटल में चल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...