मल्हार

फाँसी से झूलती मिली युवक और युवती की लाश, मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना…

उदय सिंह

मल्हार –मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में एक ही मोहल्ले में रहने वाले लड़के और एक नाबालिग लड़की ने अपने अपने घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।ग्रामीण इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे है। वही पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी कमलेश भैना पिता बनउ भैना ने दोपहर 1 बजे मल्हार चौकी उपस्थित होकर पुलिस को बताया कि सुबह 8 बजे से हम पति पत्नी खेत चले गए थे।हमारा लड़का गौरीशंकर भैना उम्र 18 वर्ष घर मे अकेला था खेत से जब दोपहर 12 बजे वापस घर आये तब देखा कि हमारा लड़का गौरीशंकर भैना घर के म्यार में नाइलोन की रस्सी को फाँसी की फंदा बना फाँसी में झुल रहा था तथा पास जाकर देखा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।

जिसके बाद घटना की जानकारी आसपास पड़ोसियों और परिजनों को दी।जिसके बाद मल्हार चौकी पहुंच मामले की सूचना पुलिस को दी।जिसके बाद तत्काल मल्हार पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कार्यवाही कर ही रही थी।कि मल्हार चौकी पुलिस को ग्राम पंचायत जैतपुर का ही रामलाल भैना पिता फिरंगी लाल भैना ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग लड़की ने अपने घर के कमरे में अपने ही चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौप आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार