रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश के राजधानी से फिर मिले सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव, लगातार बढ़ रहे मामले…मौत के आंकड़ो में भी हुआ इजाफा

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना ही अलग अलग जिलों से सैकड़ों के संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे है। इन जिलों में सबसे टॉप पर प्रदेश की राजधानी है। जहाँ बीते दिनों की तरह ही शनिवार को भी सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। शनिवार को प्रदेश में 249 मरीज मिले है। जिनमे राजधानी रायपुर से 123, दुर्ग से 47, बिलासपुर में 17, कांकेर से 13, जांजगीर से 12, बस्तर से 11, कोंडागांव से 6, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव व जशपुर से 4-4 मरीज मिल सामने आये हैं। जबकि कवर्धा से 2, कोरबा व नारायणपुर से 1-1 मरीज मिले हैं। वही देर शाम तक 116 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में संक्रमित मरीजो की संख्या 7087 पहुंच गई है। जबकि अब भी प्रदेश के कुल 2365 एक्टिव केस है। जिनका इलाज कोविड हॉस्पिटल में जारी है। 

छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत के आकड़े लगे बढ़ने…

जैसे जैसे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में इजाफा हो रहा है। वैसे वैसे कोरोना से मौत के मामले भी बढ़ते जा रहे है। इसी कड़ी में हालहि में तीन कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिसमे बी आर अंबेडकर हॉस्पिटल में रायपुर रामकुंड निवासी 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जिनके मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। इसी तरह ईमलीभांठा के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को एम्स के डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है मरीज रक्तचाप , कार्डियोमेगेली से पीड़ित था। जिसका इलाज 18 जुलाई से एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था। इसके अलावा रायपुर कृष्णा नगर निवासी एक 10 वर्षीय बच्ची भी कोरोना से जंग हार गई। वैसे उसे पूर्व से ही हिपेटाईटिस , हिपेटिक इनसेफेलोपेथी बीमारी से पीड़ित थी। जिसका इलाज एम्स में काफी दिनों से चल रहा था। इसी बीच हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। आपको बता दे प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हुए इन तीन मौत होने बाद अब छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत का आकड़ा 39 पहुँच गया है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...