गौरेला

घर से 1 किलोमीटर दूर गड्ढे में मिली 2 साल की बच्ची की लाश, हत्या कर शव को छिपाने का मामला…पुलिस ने किया 302 का अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

गौरेला- थाना क्षेत्र के अमरैयाटोला मड़ना निवासी सुबेलाल चेचाम की 2 साल की मासूम की लाश घर से 1 किलोमीटर दूर एक पानी के गड्ढे में मिली है। मामले में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस घटना को हत्या पाया है, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ 302 हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमरैयाटोला मड़ना निवासी सुबेलाल चेचाम ने थाने में सूचना दी कि उसकी छोटी बेटी अनन्या चेचाम उम्र 2 वर्ष 3 माह की लाश घर से 1 किलोमीटर दूर बंगलाटोला के आगे मेन रोड पर पानी के गड्ढे में मिली है, जो 23 जुलाई की दोपहर 12 बजे के करीब से गायब थी, परिजन और गाँव वाले बच्ची की तलाश में जुटे थे जिन्हें 24 जुलाई की शाम 4 बजे बेशरम की झाड़ियों के बीच मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिनके द्वारा मौके पर पहुँच पंचनामा कर शव को पीएम के लिए गौरेला जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ से शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पाया गया कि मासूम बच्ची की मौत डूबने से नही हुई है, उसके शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान है, लिहाज़ा पुलिस ने कही और हत्या कर शव को गड्ढे में फेंके जाने की पुष्टि करते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है, वही बच्ची के गायब होने और उसकी हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। फ़िलहाल बच्ची की हत्या किसने और क्यों की इस सवाल का जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,