रायगढ़

अवैध गांजे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…6 आरोपियों से 111 किलोग्राम गाँजा जब्त, कब्जे से 4 कारें, 64 हजार नगद भी किया गया बरामद,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – जिले में चल रहे गांजे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जहाँ 6 आरोपियों के कब्जे से 111 किलो गांजा सहित चार कार और मोबाइल बरामद किया है। उक्त कार्यवाही में ओडिशा से मादक पदार्थ लाकर रायगढ़ और सतना में सप्लाई करने का खुलासा होने से तस्करों का पूरा नेटवर्क धराशायी हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की सर्किट हाउस रोड के पास गांजे को खपाने की कोशिश की जा रही है। जिसपर गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। जहां घेराबंदी कर एक स्वीफ्ट डिजायर कार को पकड़ा।

जिसमे चांदमारी रायगढ़ निवासी महेन्दर सिंह और सम्बलपुर ओडिसा निवासी किशन कश्यप के कब्जे से 13 पैकेट गांजा जब्त किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी हरजीत सिंह के मकान में छापा मारा। जहा 03 कार से भारी मात्रा में गांजा की जप्ती की गई। वही पकड़े गए आरोपी हरजीत सिंह,महेन्दर सिंह,किशन कश्यप से सघन पूछताछ के बाद पुलिस को अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की जानकारी मिली। जहाँ उनसे खरीदी के लिए रायगढ़ आए आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच पुलिस ने सतना और कटनी के रहने वाले शेख बाबू और महिला मधु चौधरी को गिरफ्तार किया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से मिली जानकारी पर एक टीम ओड़िसा भेज कर ओडिसा दयाडेरा निवासी गोपाल भोय को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है। इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सरगना के कब्जे से पुलिस ने 111 किलो ग्राम गांजा, 04 चार पहिया वाहन, 05 मोबाइल, 64480 नकदी सहित कुल 68.40 लाख की सम्पत्ति को बरामद किया है। जिन्हे जब्त कर कोतवली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है।

जिंदल हॉस्पिटल के पास भी 2.5 किलो गांजा किया गया जब्त..

कोतरारोड पुलिस द्वारा गुरूवार रात मुखबिर की सूचना पर जिंदल अस्पताल पतरापाली के पास पतरापाली निवासी उषा बंजारा को 2.5 किलो गांजा के साथ पकड़ा है। मामले में कोतरारोड पुलिस ने आरोपिया पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

इनकी भूमिका रही अहम..

दोनो की कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमारपटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर सीएसपी आकाश शुक्ला के नेतृत्व में थाना कोतवाली के उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, इगेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक कोशो सिंह जगत, आरक्षक मनोज नटनायक, कमलेश यादव, गोविंद पटेल, रोशन एक्का, जगन्नाथ साहू, संदीप मिश्रा, गणेश सिंह की विशेष भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...