बिलासपुर

लूट के 12 घंटे के भीतर दोनो आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, लूट की रकम सहित घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर- एक ओर जहां शहर में लॉकडाउन होने के बावजूद अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है तो वही पुलिस भी अपनी सक्रियता दिखाते हुए लगातार अपराधियों की धरपकड़ भी कर रही है। चोर पुलिस के जारी इस खेल में एक बार फिर सिविल थाना पुलिस को सफलता मिली जहां पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनसे लूट की सारी रकम भी जब्त कर ली है।मिली जानकारी के अनुसार, उसलापुर निवासी अजय कारके पिता निरंजन कारके अपने जनधन खाते से तखतपुर के ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे निकाल कर घर वापस आ रहा था, इसी बीच करीब शाम 5:00 बजे वह ग्रीन पार्क कॉलोनी के पास पहुंचा तभी स्कूटी में सवार दो युवकों ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली और उसके पास रखे 10500 रुपए लूट लिए साथ ही एक आरोपी ने प्रार्थी के कपड़े भी उतरवाकर उसके कपड़े पहन लिये और अपने कपड़े प्रार्थी को पहना दिए, और मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी, मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों अंशुल शुक्ला पिता स्वर्गीय संतोष शुक्ला (21 वर्ष) तथा भुजबल वर्मा पिता धनीराम वर्मा (39 वर्ष) निवासी तिफरा बिलासपुर, को पकड़ कर उनसे पूछताछ की दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद ₹10500, घटना में प्रयुक्त स्कूटी( क्रमांक सीजी 10 ए एल 7143) तथा प्रार्थी के कपड़े जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...