बिलासपुर

बिलासपुर:- दर्दनाक हादसा:- खेलते खेलते ढेड़ साल का मासूम बच्चा आया क्रेन के पहियों के नीचे…कुचलकर हुई मौत, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला,

उदय सिंह

बिलासपुर :- शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई है, जो खेलते खेलते क्रेन के पास पहुँच गया, वही चालक ने पीछे देखे बिना क्रेन को बैक कर दिया जिससे मासूम पहियों के नीचे कुचल गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद में केसरी पाइप फैक्ट्री है, जहां मजदूर अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिसर में ही पाइप बनाने का काम भी चलता है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मजदूर संजय कुमार का डेढ़ वर्षीय बेटा वैभव अंदर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते परिसर में रखे क्रेन के पास पहुंच गया। इस दौरान वहां काम भी चल रहा था। तभी क्रेन पर बैठे ड्राइवर ने उसे पीछे करने लगा। वह पीछे खेल रहे बच्चे को नहीं देख पाया। बिना पीछे देखे उसने क्रेन को बैक करने लगा, जिससे मासूम बच्चा पहिए के नीचे आ गया।

इस हादसे में उसका सिर कुचल गया। उसकी हालत देखकर परिजन उसे तत्काल सिम्स लेकर गए, जहां उसे मृत बता दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...