रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में गुरुवार को फिर मिले 395 नए कोरोना पॉजिटिव, तो वही 6 की हुई मौत, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 11000 के करीब

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के  कुल 352681सेम्पल्स की जांच की जा चुकी है जिसमें 10932 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई , जिनमें अब तक कुल 8088 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए और 2767 मरीज सक्रिय हैं। प्रदेश में गुरुवार को कुल नए 395 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें रायपुर से 174 , दुर्ग से 53 , बिलासपुर से 37 , राजनांदगांव से 31 , रायगढ़ से 19 , नारायणपुर से 12 , जांजगीर – चांपा से 09 , कोरबा व बलरामपुर से 08-08 , गरियाबंद से 07 , बालोद , महासमुंद , कांकेर व अन्य राज्य से 06-06 , जशपुर से 03 , धमतरी , बलौदाबाजार , सरगुजा व कोरिया से 02-02 , बेमेतरा व सूरजपुर से 01-01 मरीज शामिल है। बीतेे दिनों विभिन्न जिलों के पूर्व में भेजे गए सैम्पल्स जिनकी रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है , उन 40 पॉजीटिव मरीजों में बलौदाबाजार से 09 , कोरिया से 08 , बस्तर से 06 , कांकेर से 05 , कोरबा , जांजगीर – चांपा व बीजापुर से 03-03 , कोण्डागांव से 02 , गरियाबंद से 01 शामिल है । 

प्रदेश में 6 की मौत, कुल मौत का आंकड़ा पहुँचा 77 पर..

प्रदेश में गुरुवार को मौत के आंकड़ों में है पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद अब स्कूल मौत के मामले 77 हो गए हैं मिली जानकारी के अनुसार रायपुर फाफाडीह निवासी 47 वर्षीय पुरुष मठपुरैना टिकरापारा निवासी 60 वर्षीय महिला राजनांदगांव निवासी 37 वर्षीय पुरुष गुढ़ियारी रायपुर निवासी 63 वर्षीय पुरुष ग्राम पोटापार पिथौरा महासमुंद निवासी 55 वर्षीय पुरुष की मौत, कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य बीमारियों की वजह से हुई है, इसके वाला ग्राम जमगहन मालखरौदा जांजगीर निवासी 40 वर्षीय पुरुष जिसने बीती रात कोविड 19 सेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने से मौत हुई है। 

error: Content is protected !!
Letest
बेलगहना वन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पुल के नीचे मिला भालू का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका, जांच... कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में...