कोटा

बेलगहना वन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पुल के नीचे मिला भालू का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका, जांच में जुटा वन विभाग

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बेलगहना वन विकास क्षेत्र में एक भालू का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। डांडबछाली के पास रेलवे लाइन के खंभा नंबर 779/2 के समीप स्थित सुख नइया नाला में एक अधेड़ उम्र का भालू मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही वन विकास निगम और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि भालू की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रेन से टक्कर लगने के बाद भालू उछलकर पास के नाले में जा गिरा होगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विकास निगम के अधिकारियों के साथ वन विभाग के चिकित्सक भी घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि भालू के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक से लगे वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित आवागमन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में रेलवे ट्रैक पर उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय किए जाने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
Letest
बेलगहना वन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पुल के नीचे मिला भालू का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका, जांच... कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में...