मस्तूरी पचपेड़ी

राशन दुकान से 68 बोरी चावल चोरी कर भाग रहे चोरो की पिकअप फंसी कीचड़ में, चावल सहित पिकअप को छोड़कर भागने हुए मजबूर…पुलिस ने किया बरामद

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों को चोरी करना उस वक्त भारी पड़ गया जब उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई, लगभग जितने कीमत का माल वह चोरी करने आये थे उससे कही अधिक कीमत की गाड़ी पुलिस के हाथ लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी ओखर में घटी है, जहाँ संचालित राशन दुकान से अज्ञात चोर रात में ताला तोड़कर 68 बोरी चावल को पिकअप में चोरी कर ले जा रहे थे, लेकिन कुछ दूरी पर ही लोड की वजह से पिकअप क्रमांक सीजी 13 वाय 2041 कीचड़ में फंस गई, अज्ञात चोर फंसी गाड़ी को निकालने प्रयास करते रहे,

जिन्होंने 42 बोरी चावल को वाहन से नीचे भी फेंक दिया फिर भी बात नही बनी और सुबह हो गई, ग्रामीणों की नज़र जब चावल और पिकअप पर पड़ी तो अज्ञात चोर फरार हो गए, जिसके बाद सरपंच प्रतिनिधि ने इसकी सूचना राशन दुकान संचालक को दी, जिसके बाद मौके पर पहुँचे गिधपुरी निवासी राशन दुकान संचालक क्रांति कुमार पटेल मामले को भांपते हुए तत्काल इसकी सूचना थाने में दी और रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने पिकअप और चावल को अपने कब्जे में ले लिया है और वाहन के पंजीयन के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज,