कोटा

राजपूत समाज के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन….बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल

प्रेम सोमवंशी

कोटा – प्रेम , सौहार्द्र व सामाजिक एकता का प्रतीक होली मिलन समारोह महाराणा प्रताप भवन रतनपुर में आदि शक्ति महामाया देवी , मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम एवं महान राष्ट्र भक्त वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर राजपूत क्षत्रिय् समाज द्वारा रंग गुलाल, फाग गीत व फूलों की होली खेलते हुए धूमधाम से मनाया गया । राजपूत क्षत्रिय् समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राजपूत ने स्वागत भाषण करते हुए ठा. उदयवीर सिंह, संतोष सिंह बोलबम , पुरूषोत्तम सिंह राजपूत, धर्मेंद्र सिंह राजा , शिव सिंह ठाकुर, गोपाल सिंह राजपूत, शिवनाथ सिंह राजपूत , प्रीतम सिंह राजपूत, भूपेन्द्र सिंह ,सालिक सिंह , सुदर्शन सिंह , धर्मेंद्र सिंह ,भूपेंद्र सिंह फौजी , पालन सिंह द्वारा सम्मानीय अतिथियों व उपस्थित सामाजिक बंधुओं सहित राजपूत समाज को उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने पर भोला कोटवार रतनपुर का रंग गुलाल , पुष्पमाला व रंगीन टोपी पहनाकर भावभीनी स्वखगत किया गया । समारोह के मुख्य अभ्यागत पी .एस. ठाकुर रिटायर्ड डी आई जी ने होली मिलन समारोह की बहुत – बहुत बधाईयां देते हुए कहा कि होली को एकता , भाईचारा और सद्भावना का राष्ट्रीय त्यौहार कहा जाता ।

युवा नशामुक्त जीवन जीते हुए राष्ट्रीय एकता , सुसभ्य समाज निर्माण में योगदान करें । अध्यक्षता करते हुए नैन सिंह परिहार जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय् महासभा ने बहुमूल्य विचार प्रकट करते हुए कहा कि सबसे मस्त , अलमस्त फागुन त्यौहार है । उन्होंने कहा श्री हरि विष्णु और भक्त प्रहलाद के स्मृति व सम्मान में होली मनाई जाती है । सभी पीड़ित मानवता की सेवा करते हुए उनके जीवन में रंगों की खुशहाली बिखेर देवें । अति विशिष्ट अतिथि राजपूताना रत्न एच. पी.एस. चौहान ने सामाजिक एकजूटता पर प्रकाश डालते हुए देश पर न्यौछावर रणबांकुरों का यशोगान किया । विशिष्ट अतिथि एस.के. सिंह अध्यक्ष बिलासपुर भोजपुरी समाज ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी संस्कृति में है संस्कार में है । उन्होंने महाराणा प्रताप , अमर शहीद भगत सिंह , राजगुरू, शहीद सुखदेव जी के शहादत व शौर्य पर विस्तृत प्रकाश डाला । लोरमी राजपूत युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने सबके जीवन में मानव सेवा से ओतप्रोत रंग बिखेरने सदैव तत्पर रहने आव्हान किया तथा लोरमी क्षेत्र में समाज द्वारा किये जा रहे रक्तदान व गरीबों को आर्थिक मदद पर प्रकाश डाला एवं महाराणा प्रताप भवन में नव निर्माण हेतु हर संभव मदद करने वादा किया गया । इस अवसर पर रिटायर्ड डिप्टी रेंजर बेनी सिंह बैस , माखन सिंह राजपूत, बृजभान सिंह राजपूत, रामसेवक सिंह ,विनोद सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष अखंड राजपूताना सेवा संघ , अशोक सिंह, राजेंद्र सिंह, विमल सिंह ठाकुर , मुन्ना सिंह ठाकुर द्वारा समारोह की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए अपना बहुमूल्य विचार प्रकट किया गया । होली मिलन समारोह का होली गीत, हास्य-ब्यंग्य से परिपूर्ण रोमांटिक भाव पूर्ण संचालन हेमंत सिंह क्राँति ने करते हुए सस्वर होली गीत गाकर धूम मचा दिया । रंगों व फूलों की होली खेलकर रतनपुर सहित बिलासपुर, लोरमी, खैरखुण्डी, खैरा ,चपोरा ,लालपुर ,परसदा, शिवपुर , रानीबछाली से आये हुए सामाजिक बंधु उमंग, उत्साह , उर्जा से लवरेज हो गये , तरोताज़ा हो गये । समारोह में जीतेन्द्र सिंह, धरम सिंह ,दीपक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नीतेश सिंह राजपूत , शिव सिंह राजपूत , गुलाब सिंह राजपूत ,अर्जुन सिंह , विष्णु सिंह , हर्ष राजपूत, श्रेष्ठ राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान था सभी ने जी भर कर रंगों व फूलों की होली खेली । अंत में उपस्थित अतिथियों एवं सजातीय भाईयों का होली मिलन में शामिल होने पर उदयवीर सिंह राजपूत ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म...