बिलासपुर

ऑनलाइन ठगों के जबड़े में फंस रहे लोग, साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के बावजूद जागरूकता से जा रहे कोसो दूर…आखिर कब आएगी समझ, फिर एक मजदूर हुआ ठगी का शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पुलिस भले ही साइबर क्राइम को लेकर जिले में अंकुश लगाने दम भर रही हो,लेकिन वास्तविकता तो ठीक उसके उलट है। जिले में लाखों साइबर मितान होने के बाद भी न्यायधानी में साइबर ठगों की घुसपैठ कम होती नजर नही आ रही है। एक ऐसे ही ठग के षडयंत्र का शिकार होते हुए तिफरा के एक मजदूर ने अपनी सारी पूंजी लुटा दी है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा का है। जहाँ रहने वाले प्रार्थी यश तरारे से ठग ने 90 हजार 500 रुप्ए की ऑनलाइन ठगी की है। प्रार्थी के अनुसार 29 अगस्त 2020 को मोबाईल नं. 7908576841 पर यश को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर बताया गया, कि उन्हें  2500/- कैश बैक मिला है, उक्त कैश बैक पाने के लिये उसके द्वारा कहे गये निर्देशो के अनुसार मोबाईल स्कीन मे घंटी के लोगो को टच करने को कहा गया था। प्रार्थी ने जब घण्टी को टच किया तो उनके खाते से क्रमश कई किस्तों में 2500, 9999, 6000, 2000 रुप्ए कट गए,जब प्रार्थी ने इसकी जानकारी ली तो उन्हें मालूम हुआ कि उनके खाते से qwik cilver और gyftr के नाम से ही पैसे कटे है। काफी दिनों के मशक्कत के बाद भी पैसे वापस नही मिल सके जिससे निराश प्रार्थी को ठगी होने का एहसास हुआ है और उसने शनिवार को सिरगिट्टी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 

भयादोहन कर ठग और पैसे वसूलने बनाता था दबाव..

प्रार्थी यश के अनुसार उनके बैंक खाते से सुनियोजित तरीके से पैसे हड़पने के बाद भी ठग चुप नही बैठा,,वह लगातार और पैसे देने के लिए प्रार्थी का भयादोहन कर रहा था। उनके अनुसार अज्ञात ठग व्हाट्सअप के माध्यम से भी पैसे देने दबाव बना रहा था। जिससे परेशान प्रार्थी ने आखिरकार स्थानीय पुलिस से शिकायत की है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि