बिलासपुर

राशन दुकान का ताला तोड़कर 35 क्विंटल चावल की चोरी, सुबह संचालक के पहुँचने पर हुई जानकारी…थाने में शिकायत दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर– जिले हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपरा में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से बीती रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर कर हितग्राहियों के वितरण के लिए रखे गए 35 क्विंटल चावल की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने सरपंच अश्विनी कुमार सूर्यवंशी को सुबह दी जब उन्होंने देखा कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान के दरवाजे पर लगा ताला नही है, केवल कुन्दा लगा हुआ है, तब सरपंच ने मौके पर पहुँचकर देखा तो पता चला कि कुल स्टॉक में से 35 क्विंटल चावल गायब है, जिसके बाद उन्होंने अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी और हिर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि