सीपत

सीपत:- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला…पुलिस ने आरोपी को पहुँचाया सलाखों के पीछे,

उदय सिंह

सीपत – थाना सीपत पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई 15 दिसंबर 2025 को की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 13 दिसंबर 2025 को थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी सुशांत उर्फ बबला मानिकपुरी, पिता गणेश दास मानिकपुरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी परसाही कुंआ पारा, थाना सीपत ने उससे शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सीपत पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुशांत उर्फ बबला को हिरासत में लिया और 14 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,