बिलासपुर

शराब के लिए पैसों की अवैध वसूली का मामला…दो थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट… चाकू और शराब की बॉटल से हमला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही मामलों में आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार वस्तुओं से हमला कर घायलों को चोट पहुंचाई। पुलिस ने संबंधित थानों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना थाना सकरी क्षेत्र की है। प्रार्थी राजा राम ध्रुव निवासी ग्राम हाफा, रामबाड़ा के पास रोजी-मजदूरी का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे वह अपने भाई महेश ध्रुव के साथ रामबाड़ा के पास बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अमन भौमिक वहां आया और शराब पीने के लिए 200 रुपये की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के धारदार वस्तु से राजा राम के दाएं और बाएं हाथ पर हमला कर दिया, जिससे खून निकलने लगा। बीच-बचाव करने आए भाई महेश ध्रुव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके दाहिने भुजा और हाथ में चोट आई। पुलिस ने आरोपी अमन भौमिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। दूसरी घटना थाना सरकंडा क्षेत्र की है। प्रार्थी परमानंद साहू, निवासी मेन रोड सरकंडा, ऑटो चालक है। उसने बताया कि 15 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे वह सूर्या चौक चिंगराजपारा से सवारी उतार रहा था, तभी चिचोरा नामक युवक ने उससे शराब पीने के लिए 100 रुपये मांगे। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सड़क पर पड़े कांच के टुकड़े से परमानंद की बाईं आंख और गाल के पास हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई। घटना को मुकेश वर्मा सहित आसपास के लोगों ने देखा। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...