मस्तूरी

मस्तूरी: एरमसाही धान खरीदी केंद्र में हेराफेरी का खुलासा, 28.52 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना मस्तुरी क्षेत्र अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान खरीदी केंद्र एरमसाही में धान खरीदी के दौरान बड़े पैमाने पर हेराफेरी कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने 920 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी दर्शाकर करीब 28 लाख 52 हजार रुपये का गबन किया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तुरी, बिलासपुर द्वारा थाना मस्तुरी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आवेदन में उल्लेख किया गया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही के पंजीयन क्रमांक 687 के धान खरीदी केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2025 के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में यह पाया गया कि धान खरीदी केंद्र में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर कांशी राम खुटे ने जानबूझकर फर्जी धान खरीदी प्रविष्टियां दर्ज कीं।

संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किए जाने पर समिति केंद्र में 920 क्विंटल धान कम पाया गया। यह कृत्य शासन द्वारा जारी धान उपार्जन नीति का स्पष्ट उल्लंघन है, जिससे शासन को लगभग 28.52 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। प्रकरण में थाना मस्तुरी में अपराध क्रमांक 821/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी कांशी राम खुटे पिता अंजोरी खुटे उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम एरमसाही थाना एवं तहसील मस्तुरी जिला बिलासपुर को उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को दिनांक 16 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी