बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में कोरोना का आक्रमक रुख बरकरार, फिर नए 252 पॉजिटिव मरीजों की पहचान…सर्वाधिक 215 मरीज शहरीय तो बाकि 34 मरीज कोटा, बिल्हा,मस्तूरी,तखतपुर से

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना की रफ्तार पर कोई ब्रेक काम नही कर रहा है। जिले में रोजाना औसतन 150 से अधिक मरीज मिल रहे है। जिसने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमले को विचलित कर दिया है। इसी कड़ी में भी रविवार को 252 नए संक्रमित मरीजो की पहचान हुई है। जिनमे सर्वाधिक 215 मरीज शहरीय इलाको के है तो बाकि 34 मरीज कोटा, बिल्हा,मस्तूरी,तखतपुर के रहने वाले है। इनके साथ मुंगेली के एक और गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो मरीज शामिल है। इनमें 3 वर्ष के मासूम से लेकर 83 साल तक के बुजुर्ग है। जिनमे सबसे अधिक 180 मरीज मेल और 72 मरीज फीमेल है। इन मरीजो में पुलिसकर्मी, मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर, डाककर्मी ,सीएमओ ऑफिस के स्टाफ सहित अन्य आम और खास लोग कोविड के चपेट में आए है। आपको बता दे रविवार को कुदुदंड चौक, शिव मंदिर विद्या नगर, विजय रेसिडेंसी बिलासपुर, हेमू नगर, सूर्या विहार लिंगियाडीह, कृष्णा विहार कालोनी विद्या नगर, नया सरकंडा, चांदनी चौक देवांगन मोहल्ला, सिम्स, रेलवे कालोनी, हंशिका विहार, सिरगिट्‌टी नयापारा, भारती नगर, इमलीपारा, शांति नगर, मन्नाडोल तिफरा, चकरभाठा, वीआईपी बस्ती, अमेरी, शिव शक्ति हॉस्पिटल सेंट फ्रांसेस स्कूल, पिपरतराई, रामा लाइफ सिटी, मगरपारा चौक, महामाया पाया रतनपुर, बनियापारा, थाना रतनपुर, तेलीपारा, नेहरू नगर, जोरा पारा, महामाया नगर बिरकोना, पुलिस लाइन, गांडपारा, आर्या कालोनी, 27 खोली, महाराणा चौक, मंगला चौक, मुक्तिधाम चौक सरकंडा, महावीर नगर, राधिक विहार, शुभम वैली, अर्चना विहार, जगमल चौक, गीता पैलेश चांटीडीह, साकेत अपार्टमेंट, विद्या नगर समृति भवन, कस्तुरबा नगर, जूनी लाइन, कालिका नगर, आलोक धाम, सिंधी कालोनी, गीतांलजि नगर फेस-1, अरोरा निवास,  कमन विहार, करबला, अज्ञेय नगर सहित अन्य इलाकों में मरीज मिले हैं। इन मरीजो को मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4756 हो गई है। जिनमे रविवार को 99 मरीजो के डिस्चार्ज होने के बाद अब तक जिले में कोविड से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 1673 तक पहुँच गई है। जबकि अब भी 2996 एक्टिव मरीज जिले में है। जिनका इलाज किया जा रहा है। 

सिम्स में फिर कोरोना रिटर्न,,रविवार को आधे दर्जन से अधिक स्टाफ और स्टूडेंट्स मिले संक्रमित.. 

रविवार को सिम्स में एकबार फिर कोरोना की वापसी हुई है। जहाँ एक साथ करीब 7 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिनमे मेडिकल स्टाफ सहित जूनियर डॉक्टर और स्टूडेंट्स शामिल है। जिनकी उम्र क्रमश 27,26,33,36, मेल और 24,24,22 साल के फीमेल कोविड के जद में आए है। 

डॉक्टर परिवार के तीन सदस्य मिले पॉजिटिव..

रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट में जूनी लाइन में रहने वाले डॉक्टर परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमे 55 और 53 वर्षीय डॉक्टर सहित उनके परिवार के ही 25 वर्षीय फीमेल संक्रमित पाई गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म...