बिलासपुर

सीपत क्षेत्र में एटीएम लूटकर ले गए चोर, पूरी मशीन खोलकर दिया गया घटना को अंजाम….पुलिस जुटी तफ्तीश में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए है जो अब पकड़े जाने से भी नही डर रहे, जो अब एटीएम को अपना निशाना बना रहे है, जिले में यह पहली घटना है, जिसमें अज्ञात चोरों ने पूरी मशीन को ही खोल दिया और नगदी लेकर फरार है, मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के सीपत में ही एक एटीएम को तोड़कर उसके भीतर रखी रकम पार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

घटना रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। इंडिया वन कंपनी के द्वारा लगाए गए इस एटीएम के भीतर कितनी रकम रखी थी इस बात की जानकारी ली जा रही है।

वही घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल अपने अधीनस्थ अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश और एटीएम तोड़कर पैसा ले जाने वाले चोरों की तलाश में तेजी से जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार,