बिलासपुर

हॉस्पिटल में भर्ती कोविड पॉजिटिव युवती से छेड़छाड़ का मामला, दो दिनों से परेशान थी पीड़िता…फोन पर परिजनों को दी जानकारी, पिता शिकायत लेकर पहुँचे थाने

रमेश राजपूतबिलासपुर- इंसानियत की सारी हदें टूटने लगी है, इलाज के नाम पर जिनके भरोसे मरीज को छोड़ा जाता है, वही वहशी बन गए है, मंगलवार को इस मामले के प्रकाश में आते ही अब हॉस्पिटल में भी सुरक्षा की भावना खत्म कर देने वाली महसूस होने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार कोविड पॉजिटिव मरीजो के उपचार के लिए महादेव हॉस्पिटल व्यापार विहार को भी चिन्हांकित किया गया है, जहाँ उचित उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है, यही वजह है कि बिल्हा क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती को 12 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद महादेव हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहाँ उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे अलग वार्ड में रखा गया था, लेकिन बीते दो दिनों से युवती को उपचार के नाम पर परिजनों से नही मिलने दिया जा रहा था और उसका फायदा उठा कर वार्ड बॉय युवती से छेड़छाड़ कर रहा था,दो दिनों से अपने साथ हो रही ज्यादती से परेशान युवती ने आखिरकार फोन से अपने पिता को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पिता ने तारबाहर थाने पहुँचकर आरोपी वार्डबॉय विनोद पटेल पिता दिलेराम पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी गनियारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दो दिनों से प्रताड़ना झेल रही युवती का दर्द शायद कोई नही समझ सकता हो लेकिन कोरोना से जंग लड़ते हुए उसने जो हिम्मत दिखाई है, वह काबिले तारीफ है, जिसने अपने साथ हो रही ज्यादती का विरोध किया और अपने परिजनों से शिकायत की,अब मामले में पुलिस जांच में जुट गई है, हालांकि इस मामले में महादेव हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा भी गंभीरता दिखाई गई है, जैसे ही इस घटना की जानकारी प्रबंधन को हुई उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। फ़िलहाल इस मामले के प्रकाश में आते ही अब हॉस्पिटल प्रबंधन में मौजूद सेवाभावी कर्मचारियों की छवि पर भी आंच लग गई है, जो निश्वार्थ भाव से मरीजों की देखभाल करते है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल