बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में आज मिले 171+ नए पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या 6381+ तो वही 2300 मरीज हुए स्वस्थ

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में आंशिक कमी आई है। विगत दिनों के अपेक्षा आज जिले में 171 संक्रमित मरीजो की पहचान की गई है। इनमें तीन मरीज जांजगीर और एक कोरबा जिले के रहने वाले है। बाकि सभी मरीज जिले के विभिन्न जगहों से है। पॉजिटिव मरीजो में एकबार फिर मेडिकल स्टाफ ,डॉक्टर,हाईकोर्ट कर्मचारियों,पुलिसकर्मी सहित अन्य नाम चीन लोग कोरोना के गिरफ्त में आए है। मालूम हो नेहरू नगर, सिरगिट्‌टी, लिंगियाडीह, 27 खोली, बोदरी, गनियारी, नर्मदा नगर, राजकिशोर नगर, राजेंद्र नगर, विजयापुरम, पुराना बस स्टैंड, शुभम विहार, बाबजी पार्क, तेलीपारा, विनोबा नगर, करबला, सागर दीप कालोनी, बस्तीपारा नगर चकरभाटा, गणेश नगर, आरके नगर, त्रिवेणी टेंडल कॉलेज, एसईसीएल बसंत विहार, कुदुदंड, मंगला, कोनी, हेमू नगर, जोरापारा, शुभम विहार, सत्यम चौक, यदुनंदन नगर, सकरी, टिकरापारा, सिविल लाइन, जूनी लाइन, तिफरा, हाईकोर्ट, घुटकू, साकेत अपार्टमेंट, नर्मदा नगर, तिलक नगर, मोपका, देवरीखुर्द सहित अन्य इलाकों में मरीज मिले हैं। इन मरीजो को मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 6381 हो गई है। शनिवार को 97 मरीज डिस्चार्ज होने के बाद अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से ठीक होने मरीजो की संख्या 2300 तक पहुँच चुकी है। जबकि अब भी जिले में एक्टिव मरीज 3963 है। 

शहर के इन प्रमुख कॉलेजो में भी हुई कोरोना की एंट्री..

शनिवार को शहर के दो कॉलेज परिसर से पांच नए संक्रमित मरीजो की पहचान की गई है। जिनमे त्रिवेणी डेंटल कॉलेज से तीन और दो एग्रीकल्चर कॉलेज से शामिल है। त्रिवेणी डेंटल कॉलेज से तीन फीमेल संक्रमित मिली है। जिनकी उम्र क्रमश 14,32,59 है। वही एग्रीकल्चर कॉलेज से एक ही परिवार के 51 वर्षीय महिला और 60 वर्षीय मेल भी कोविड के चपेट में आए है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...