छत्तीसगढ़

सिम्स बिलासपुर के डीन और जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन हटाए गए, कोरोना आपदा काल में सिम्स में अव्यवस्था का मामला….मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश पर हुई कार्रवाई

रमेश राजपूतरायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर स्थित सिम्स के डीन तथा जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को तत्काल उनके पद से हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई बिलासपुर स्थित सिम्स में कोरोना आपदा के दौरान प्रबंधन में लापरवाही और अव्यवस्था के कारण की गई है। मुख्यमंत्री ने आयुक्त बिलासपुर को सिम्स की अव्यवस्था के संबंध में प्राप्त रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आगामी 15 दिनों में सभी कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए हैं।गौरतलब है कि कोरोना संकट काल में सिम्स बिलासपुर की अव्यवस्था के संबंध में मिली शिकायत के मद्देनजर राज्य शासन ने पांच वरिष्ठ अधिकारियों की एक जांच समिति गठित कर मामले की जांच कराई थी। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में सिम्स में व्याप्त कई कमियों का उल्लेख किया है। रिपोर्ट में सिम्स बिलासपुर में प्रबंधन हेतु एक सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में नियंत्रण दल गठित करने, सिम्स और जिले के डेडिकेटेड कोविड हास्पिटल और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारी को प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौपने का सुझाव दिया गया है।जिले के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अलग आइसोलेशन पॉलिसी के अनुसार अवकाश लिया जाना, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोविड-19 प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा न करना, ओपीडी के प्रबंधन तथा इंफेक्शन नियंत्रण प्रोटोकाल सहित कई मामलों में उदासीनता बरतने का उल्लेख समिति ने अपनी रिपोर्ट किया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह... नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा,