बिलासपुर

आईपीएल शुरू होते ही सट्टे का कारोबार शुरू, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खाईवाल है सक्रिय….सिटी कोतवाली पुलिस ने 3 खाईवालों को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर– आई पी एल मैच शुरू होते ही सट्टेबाज और खाईवाल सक्रिय हो गए हैं। रोज मैच पर लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। ऐसे ही राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में सट्टा खिला रहे 3 लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है, मैच के रोमांच के साथ जुआ और सट्टे का काला कारोबार भी शुरू हो गया है, जिसपर अंकुश लगाने बिलासपुर पुलिस ने कमर कस ली है, तो वही इस सीजन ज़िले में पहला सट्टा पट्टी का मामला पकड़ने में कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान ने बताया कि पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के द्वारा लगातार आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वालो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में सीएसपी निमेष बरैया व थाना प्रभारी कोतवाली कलीम खान नजर जमाये बैठे थे, वही मंगलवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि गोंड़पारा निवासी रवि रमानी घर मे अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर क्रिकेट में हारजीत का दांव लगाया जा रहा है, जिसके बाद सूचना पर टीम बनाकर तत्काल मौके पर छापा मारा गया, मौके से तीनों आरोपियों को रंगे हाथों सट्टा पट्टी लिखते धर दबोचा गया, जिनके पास से 14 हजार नगदी व 50 लाख की सट्टा पट्टी समेत 7 नग मोबाइल एक एलईडी टीवी के साथ गिरफ्तार किया है, सटोरियों द्वारा राजस्थान रॉयल और चेन्नई सुपर किंग के मैच में दाव लगाया जा रहा था, इससे पहले की सटोरिये आईपीएल में मौका भुना पाते कोतवाली पुलिस से उन्हें क्लीन बोल्ड करते हुए उन पर जीत हासिल कर ली है, पकड़े गए आरोपियों में रवि रमानी,अभिजीत दुबे, लव वर्मा शामिल हैं, जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...