गौरेला

फांसी के फंदे पर झूलती मिली दो लड़कियों की लाश, क्षेत्र में मची सनसनी…आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि युवतियों को मौत को लगाना पड़ा गले, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

गौरेला – जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम सधवानी से एक हैरत में डालने वाली घटना सामने आई है, आम तौर पर युवक युवती या अकेले आत्महत्या की खबरें सामने आती रही है, लेकिन इस बार दो लड़कियों ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती बालिग है और एक नाबालिग है गौरेला विकासखंड के सधवानी गांव का यह पूरा मामला है,

जहां दोनों युवतियों की आत्महत्या ने पूरे गांव को चौका दिया है। दोनों ही युवतियां घर से बिना बताए भाग निकली थी, जिनकी लाश विश्वम्भरटोला में पेड़ पर एक ही फंदे पर फांसी पर झूलती हुई मिली है। मामले की सूचना के बाद गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची गई है। आत्महत्या करने वाली युवतीयों की उम्र तकरीबन 16 और 19 साल है। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जाँच में जुट गई है।

फ़िलहाल दोनों युवतियों के साथ ऐसा आखिर क्या हुआ कि उन्होंने मौत को गले लगाने का निर्णय लिया यह स्पष्ट नही न सका है, क्योकि न तो कोई सुसाइड नोट बरामद किया गया है न कोई और तथ्य सामने आए है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...